ज़िम्बाब्वे : सत्ता से बेदखल मुगाबे के जन्मदिन पर होगा सार्वजनिक अवकाश

हरारे। सेना द्वारा हाल में जिंबाब्बे की सत्ता से बेदखल किए गए राबर्ट मुगाबे के जन्मदिन (21 फरवरी) को सरकार राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने जा रही है।

सत्तारूढ़ जिंबाब्वे अफ्रीकन नेशनल यूनियन पैट्रियट फ्रंट पार्टी के नेता मुगाबे का जन्मदिन उनके आदर्शों और नीतियों की जीत के जश्न के रूप में मनाते रहे हैं

अब पार्टी ने मुगाबे द्वारा युवाओं के उत्थान के लिए किए प्रयासों का सम्मान करने के लिए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

मुगाबे पिछले 37 सालों से देश के राष्ट्रपति थे। गत 21 नवंबर को सेना और जनता के दबाव में उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था।

Recommended For You

About the Author: india vani