7 अगस्त 2017 को रक्षाबंधन के अवसर पर करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों यश और रुही जौहर के चेहरे को फैंस के साथ पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन फैंस उस समय हैरान हो गए जब काजोल ने इस फोटो को लाइक किया। दरअसल पिछले साल काजोल और करण की दोस्ती में खटास आ गई थी। जिसके बाद काजोल का करण के बच्चों की फोटो लाइक करना सुर्खियां बटोरने लगा। इसके बाद दूसरी चौंकाने वाली घटना तब हुई जब जौहर ने बदले में काजोल को फॉलो करना शुरू कर दिया। हर कोई इन दोनों की दोस्ती से खुश हो गया।
हालांकि करण ने अपनी ऑटोबायोग्राफी एन अनुसुटेबल ब्वॉय में काजोल के बारे में लिखा था- वो मेरी जिंदगी में कभी वापस नहीं आ सकती। उसने हर भावना को खत्म कर दिया था जो मेरे अंदर पिछले 25 सालों से थीं। मुझे नहीं लगता कि वो मुझे डिजर्व करती है। मैं अब उसके लिए कुछ महसूस नहीं करता। 5 अगस्त को काजोल का जन्मदिन था और इल मौके पर जब सभी ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। लेकिन करण ने अपनी 25 सालों की बेस्टफ्रेंड को शुभकामनाएं नहीं दी। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे। लेकिन फिल्म निर्माता एक्ट्रेस द्वारा दिए गए लंच पर गए थे।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार काजोल ने करण को अपने बर्थडे पर बुलाने के लिए मैसेज किया। जिसके जबाव में निर्माता ने हां कहा और लंच में शामिल हुए। एक सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया- काजोल कभी बड़ी पार्टियां नहीं करती है। इसी वजह से उन्होंने एक अनौपचारिक लंच रखा था जिसमें करण शामिल हुए। दोनों ने एक दूसरे को हग किया, कुछ घंटों तक बातचीत की और फिर करण रोने लगे।
जब करण वापस गए तब तक दोनों के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल चुकी थी। दोनों ने उस मामले पर बात नहीं की जिसकी वजह से दोस्ती में दरार पड़ी थी। सूत्र ने बताया कि इस रीयूनियन के समय काजोल के पति अजय देवगन मौजूद नहीं थे। यह एक भावनात्मक रीयूनियन था। दोनों सच में एक दूसरे की चिंता करते हैं।